हिन्दी

MensLine Australia (मेंसलाइन ऑस्ट्रेलिया) पुरुषों और जो लोग उनकी परवाह करते हैं, उनके लिए राष्ट्रीय टेलीफ़ोन और ऑनलाइन सहायता, सूचना और रेफ़रल सेवा है, जो दिन के हर समय उपलब्ध हैं।

 

MensLine Australia के स्टाफ़ में पेशेवर लोग हैं, जो पुरुषों की समस्याओं के बारे में अनुभवी हैं, इनमें शामिल हैं:

  • घर में या रिश्तों में हिंसा का प्रयोग करना या उसका अनुभव करना
  •  पुरुषों का मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य
  •  परिवार के साथ कठिनाइयाँ और रिश्ते संबंधी चिंताएँ
  •  क्रोध प्रबंधन
  •  नशीली वस्तुओं का सेवन
  •  संपूर्ण भलाई तथा अन्य और भी चीज़ें

हम उन सभी पुरुषों की सहायता करने के लिए यहाँ हैं, जिन्हें किसी भी प्रकार के संबंधों और स्थितियों में सहयोग की आवश्यकता है।

MensLine Australia निम्नलिखित सेवाएँ प्रदान करता है:

  • चिंताओं के बारे में बात करने के लिए एक सुरक्षित और निजी स्थान
  •  आलोचना किए बिना सहयोग
  •  व्यक्तिगत चिंताओं के प्रबंधन के लिए कोचिंग और व्यावहारिक सुझाव
  •  उपयुक्त जानकारी, सेवाओं और कार्यक्रमों के लिए लिंक और रेफ़रल
  •  किसी भी समय, कहीं भी सहायता उपलब्ध – स्थानीय फ़ोन-कॉल के ख़र्चे पर।

 

हम से बात करने के लिए 1300 78 99 78 पर फ़ोन करें।

 

 

अनुवाद एवं दुभाषिया सेवा
यदि कोई अंग्रेज़ी नहीं बोल सकता है तो उसके लिए अनुवाद और दुभाषिया सेवा (TIS) उपलब्ध है। जब आप MensLine Australia को फ़ोन करते हैं तो आप दुभाषिए की माँग कर सकते हैं। आपको होल्ड पर रखा जाएगा और एक कॉन्फ़्रेंस फ़ोन-कॉल के माध्यम से दुभाषिए के साथ आप से दुबारा संपर्क किया जाएगा। दूसरा विकल्प है कि आप TIS को 131 450 पर फ़ोन कर सकते हैं और उनसे MensLine Australia को फ़ोन करने के लिए कह सकते हैं।